राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स में हुई 15 करोड़ की चोरी का श्यामला हिल्स पुलिस ने किया खुलासा, मशरूक़ा माल बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स में हुई 15 करोड़ की चोरी का श्यामला हिल्स पुलिस ने किया खुलासा, मशरूक़ा माल बरामद | New India Times

राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स में हुई 15 करोड़ की चोरी का श्यामला हिल्स पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गये सोने-चांदी के आभूषण व सिक्के एवं अन्य सामग्री को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार 03 सितंबर 2024 को सुबह श्यामला हिल्स पुलिस को राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स में चोरी होने की सूचना मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त जोन – 03 श्री रियाज इकबाल एवं अन्य अधिकारी व एफ.एस.एल. व फिंगर प्रिंट व डाग स्काट मौके पर पुहँचकर घटना स्थल का मुआयना किया एवं मामले की जाँच हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स में हुई 15 करोड़ की चोरी का श्यामला हिल्स पुलिस ने किया खुलासा, मशरूक़ा माल बरामद | New India Times

संग्रहालय के कर्मचारी द्वारा पुलिस को बताया गया कि रविवार शाम को संग्रहालय बंद किया था एवं संग्राहलय का सोमवार को अवकाश होने से बंद रहता है। संग्राहलय के अंदर सभी रूम में ताला लगा दिया जाता है एवं शील बंद कर दिया जाता है। सुबह देखा तो दो रूम के ताले टुटे हुये मिले जिनमें रखे सोने- चांदी के पुरातत्व आभूषण व सिक्के एवं अन्य सामग्री रखी थी वह सब गायब था। श्यामला हिल्स इंचार्ज थाना प्रभारी उनि घुमेन्द्र सिंह हमराह स्टाफ द्वारा
निर्धारित प्रकिया के आधार पर सभी निकासी गेट पर नाका बंद कराया गया तीन- चार पार्टी में संग्राहलय में तलाशी की गई।

उक्त तलाशी में पुलिस को आरोपी घायल अवस्था में मिला जो कि 25 फीट की दीवार चढने में असमर्थ रहा। आरोपी से उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम विनोद निवासी गया बिहार का बताया उसके पास से एक थैला मिला जिसमें राज्य संग्रहालय से चोरी गये सोने-चांदी के आभूषण व सिक्के एवं अन्य सामग्री मिली जिनकी कीमत करीबन 12 से 15 करोड की होगी।

राज्य संग्राहलय श्यामला हिल्स में हुई 15 करोड़ की चोरी का श्यामला हिल्स पुलिस ने किया खुलासा, मशरूक़ा माल बरामद | New India Times

आरोपी विनोद यादव पिता श्री सिद्धेश्वर यादव उम्र 49 साल निवासी ग्राम अहिमा थाना फतेहपुर तहसील बैजदा जिला गया राज्य बिहार द्वारा बताया गया कि उसने रविवार को दोपहर को टिकिट लेकर राज्य संग्रहालय के अंदर प्रवेश किया था बाद वह सिडियों के नीचे छिप गया था कुछ घंटो बाद संग्रहालय का ताला लग गया था, तभी उसने बाहर देखा तो बाहर 1-4 की होमगार्ड की गार्ड एवं प्रायवेट गार्ड भी घूम रहे थे तब फिर उसने लगभग 25 फीट की दीवार कूदने का प्रयास किया जिसे वह कूदने मे असमर्थ रहा। आऱोपी विनोद यादव द्वारा बताया गया है कि वह एक बार पहले भी आया था संग्रहालय में लगे सीसीटीवी कैमरे व अलार्म बंद होने एवं दरवाजे कमजोर थे जिससे उक्त घटना को अंजाम देने मे आसानी से अंजाम दिया गया।
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा पुलिस टीम को नगद 30,000/- रु. का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.