जीनियस पब्लिक स्कूल लालबाग में बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच की दी गई जानकारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जीनियस पब्लिक स्कूल लालबाग में बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच की दी गई जानकारी | New India Times

संस्था ए.आई जीनियस पब्लिक स्कूल लालबाग में गत दिवस को राष्ट्रीय लीनेस,”उड़ान” बुरहानपुर की क्लब फाउंडर  रफ़त आसिफ़ ख़ान, अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, सचिव आसिया मंसूरी ने स्कूल की लड़कियों को गुड टच बेड चट के बारे में जानकारी दी।

साथ ही श्रीमती माधवी सोनवणे, ब्लैक बेल्ट-सचिव मध्य प्रदेश एल्बो बॉक्सिंग एसोसिएशन ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल के महत्व पर विद्यार्थियों से चर्चा की एवं लड़कियों के साथ बढ़ते अपराध को लेकर लड़कियों को आत्म रक्षा, आत्म सम्मान के लिए एथलेटिक्स, कराटे, हैंडबॉल, थाईबॉक्सिंग, एल्बो बॉक्सिंग आदि के बारे में जानकारी दी। संस्था प्रमुख शेख सादिक, आसिया मंसूरी, शेख जाबिर एवं समस्त स्टाफ ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

By nit