संदीप शुक्ला, ग्वालियर, NIT; ​15000 का इनामी बदमाश इंतखाब आलम उर्फ मौलाना गिरफ्तार | New India Times राजस्थान और मध्यप्रदेश में वांटेड कुख्यात बदमाश इंतखाब आलम उर्फ मौलाना को प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मध्यप्रदेश  पुलिस ने उस पर पन्द्रह हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपी पर  ह्त्या, फिरौती,  फायरिंग और मादक पदार्थो की तस्करी जैसे संगीन मामले विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। पुलिस इंतखाब को पिछले दो सालों से तलाश कर रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत को अपने विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश और अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना इंतखाब  अपने गाँव में आया हुआ है। सूचना मिलते रावत के निर्देशन में कोतवाली थाना क्षेत्र के अक्खेपुर गाँव में पुलिस ने कई टीमें बनाकर दबिश दी और गाँव के सभी बाहर जाने वालो रास्तो को सील कर दिया। इंतखाब के घर की तलाशी लेने पर पुलिस को वह घर में ही छुपा हुआ मिल गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इंतखाब आलम उर्फ मौलाना ने अपनी एक गेंग बना रखी थी, जो मध्य प्रदेश के नीमच ,मंदसौर ,रतलाम और राजस्थान के प्रतापगढ़ ,चित्तोडगढ और बांसवाडा जिले में सक्रीय थी। दो महीने पहले भी प्रतापगढ़ पुलिस को इसके गाँव में आने की सूचना मिली थी लेकिन तब वह पुलिस पर फायरिंग कर अपने साथियो के साथ फरार हो गया था।उस दौरान उसका शार्प शूटर विरेन्द्र पाल सिंह पुलिस के हत्थे चढ गया था। इस पर निम्बाहेडा में दो भाईयो की ह्त्या ,प्रतापगढ़ में अनिल त्रिवेदी दोहरे हत्याकांड ,नीमच के व्यवसायी भरत जारोली पर जानलेवा हमले सहित कई संगीम मामले मध्य प्रदेश और राजस्थान के थानों में दर्ज हैं। पिछले दो सालो से प्रतापगढ़, मंदसौर और नीमच जिले की पुलिस इस अपराधी की तलाश में थी। इस सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों की कई बार बैठकें भी हो चुकी थीं लेकिन यह अपराधी हाथ नहीं आ रहा था। इसकी गैंग कई वारदतो को अंजाम दे रही थी जो पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। नीमच पुलिस ने इस पर दस हजार और मंदसौर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। ड्रग्स की तस्करी करते हुए पकडे जाने पर पश्चिम बंगाल में इसको दस साल की सजा हुई थी,  जिसमें यह सजा पूरी कर चुका है।

By nit