गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही तिरंगा विषय पर बच्चों ने तीन रंगों के पेपर का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई। बच्चों ने पतंग, टोपी, वॉल हैंगिंग, तितली, बैंड इत्यादि विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई। साथ ही बच्चों ने मानव श्रृंखला द्वारा भारत का नक्शा बनाते हुए आजादी का जश्न बनाया। आजादी के जश्न में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों में भी काफी उत्साह दिखा।

गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान तथा प्रबंधक कृष्ण पाल  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का पावन दिन प्रत्येक भारतीय के लिए एक महापर्व है। यह वह दिन है जिस दिन सदियों से दासता की जंजीर में जकड़े भारतवर्ष ने स्वतंत्रता की सांस ली थी। इसी बात को प्रदर्शित करते हुए गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने मानव श्रृंखला के द्वारा स्वतंत्र भारत के नक्शे को बनाया।

गेटवे में हुआ काइट फ्लाइंग प्रतियोगिता का आयोजन | New India Times

बच्चों के हाथों में तिरंगा पतंग इस बात की साक्षी थी कि आज हमारा देश दिन प्रतिदिन सफलता के आकाश को छूता हुआ आगे बढ़ रहा है तथा सभी बाधाओं को पार कर आज प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी बात को प्रदर्शित करते हुए आजादी की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर 177 बच्चों ने मिलकर मानव श्रृंखला द्वारा भारत का नक्शा बनाया।

प्रधानाचार्य अमित चौहान ने सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी बच्चों को यह प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि वह किसी भी प्रकार के आलस्य को अपने जीवन में स्थान नहीं देंगे व सदैव ऊर्जावान व कर्मठ होकर अपने परिवार समाज और देश हित में कार्य करेंगे।  इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.