मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एसपी बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ज़िला पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों में देश भक्ति का जज़्बा पैदा करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित कर नवाचार किया जा रहा है। इसी क्रम में ज़िले के अग्रणी समाजसेवी और उद्योगपति सैयद फरीद सेठ और उनकी शरीके हयात (धर्मपत्नी) के मार्गदर्शन में संचालित यूनिक पब्लिक स्कूल, अंडा बाजार बुरहानपुर के अध्यनरत बच्चों ने कोतवाली थाना पहुंचकर सीएसपी बुरहानपुर गौरव पाटील के नेतृत्व में छात्रों ने तिरंगे के महत्व के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को क़रीब से देखा, जाना और समझा।
कोतवाली टीआई श्री सीता राम सोलंकी सहित यहां के अधीनस्थ पुलिस स्टाफ से यहां के कामकाज को बारीकी से समझा। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सराहनीय कार्य से बच्चों में विश्वास और सम्मान की भावना में इज़ाफा होगा। संस्था प्रमुख सैय्यद फरीद सेठ ने बताया कि यूनियन पब्लिक स्कूल के छात्रों को थाना कोतवाली की विजिट कराने से समाज में एक अच्छा संदेश पहुंचा है।
हमारे स्कूल के लिए यह ऑफर जहां गौरव की बात है, वहीं इस नवाचार से यहां के छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा होने के साथ समाज में सुरक्षा और पुलिस विभाग की सकारात्मक भूमिका सामने आएगी और बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए पुलिस की ये पहल अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। संस्था के प्राचार्य ने यहां के अध्यनरत बच्चों को इस प्रकार का अवसर प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों का आभार माना है।

