जिला मजिस्ट्रेट ने न्यायालयों का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला मजिस्ट्रेट ने न्यायालयों का किया निरीक्षण | New India Times

जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी न्यायिक  के न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वादों से संबंधित निस्तारण की गुणवत्ता जानी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने उपस्थित वादकारियों से कहा कि अपनी बहस लिखित में उपलब्ध कराएं। डीएम ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वादों का समय से निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करें।

उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित वादों का निस्तारण ससमय से किया जाए, अधिक समय तक लंबित होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त है जिससे वादकारियों को अनावश्यक परेशानी ना उठानी पड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.