ज़िला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहर में जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ज़िला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहर में जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण | New India Times

जिले में जारी भारी बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहर के प्रभावित जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सैंपऊ रोड, जगदीश तिराहा एवं बाड़ी रोड पर स्थित दुकानों एवं बाजार के जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने नगर परिषद को जल भराव क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या के तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये साथ ही सुरक्षात्मक उपायों एवं आमजन को राहत पहुंचाने के लिए भी निर्देशित किया। इससे पूर्व जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने सोमवार सुबह उर्मिला सागर बांध का मौका निरीक्षण किया। इस मौके पर अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट साथ मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.