काकोरी ट्रेन एक्शन 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

काकोरी ट्रेन एक्शन 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह | New India Times

जिलाधिकारी ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है। इसके 100वीं वर्षगाठ के अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह जनपद में 9 अगस्त को गरिमापूर्ण भाव में मनाया जायेगा। कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला, पेटिंग, सुलेख एवं निबन्ध, भाषण एवं वाद विवाद, प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

सभी स्कूलों व संस्थाओं में आजादी के नायकों के चित्र देश भक्ति नारे, लिखी प्रट्टीकाओं को हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकाली जायेगी। शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्याें, अध्यापकों द्वारा प्रार्थना सभा के समय काकोरी ट्रेन एक्शन, घटनाओं पर विधिवत प्रकाश डालते हुए छात्र, छात्राओं को पढ़कर सुनाया जायेगा।

इसके अतिरिक्त समस्त शहीद स्मारकों, स्मृति स्थलों, अमृत सरोवरो, अमृत वाटिकाओं पर उपस्थित सम्मानित नागरिकों को काकोरी ट्रेन एक्शन को वृतांत को पढ़कर सुनाया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित चित्र व अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जाये।  साथ ही इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, सेवा समपर्ण, राष्ट्र धुन एवं ब्रास बैण्ड का वादन आदि कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके गौतम, नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, संजय कुमार एसपी सिटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.