मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर में आयोजित मीटिंग में निगमायुक्त को शहरी क्षेत्रों के जर्जर भवनों को सख्ती के साथ हटाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें। चिन्हित भवनों पर दल-बल के साथ विधिवत रूप से कार्यवाही सुनिश्चित रहे। बारिश के मौसम को देखते हुए यह कार्य गंभीरता एवं सक्रियता के साथ पूर्ण किया जाये, ताकि समय रहते जनहानि से बचा जा सके।
लेख है कि आज संयुक्त ज़िला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित रही। कलेक्टर ने कहा कि, कार्ययोजना अनुसार विभाग अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पौधारोपण कार्य करें एवं पौधे की फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। बैठक में समय सीमा के पत्रकों की विभागवार समीक्षा की गई तथा त्वरित रूप से निराकरण करने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।
बैठक में राजस्व महाअभियान के तहत किये जा रहे कार्यो, ई-केवायसी, नक्शा तरमीम, प्रकरणों का निराकरण, डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण सहित अन्य बिन्दुओं की गहनता से समीक्षा की गई। कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निर्देशित किया कि, अवैध कॉलोनियों के संबंध में मिलने वाली शिकायतों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त कोई भी शिकायत लंबित ना रहे। शिकायतों का निराकरण संतुष्टीपूर्वक किया जाये। सभी अधिकारीगण विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, डिप्टी कलेक्टर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, एसडीएम श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

