ज़िले के निर्यातकों के साथ डीएम ने की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ज़िले के निर्यातकों के साथ डीएम ने की बैठक | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जनपद पीलीभीत में  13 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय निर्यात जागरुकता कार्यक्रम के संबंध में जिले के निर्यातकों के साथ बैठक अहूत की गई। बैठक के दौरान निर्यात में आ रही समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई।

नवनीत प्रकाश गुप्ता द्वारा चावल निर्यात में आ रही समस्याओं के सम्बंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा जनपद में निर्यात सपोर्ट ऑफिस खोले जाने का अनुरोध किया। साथ ही जिले में सिडबी बैंक की शाखा खोलने का भी अनुरोध किया गया। 

जिलाधिकारी ने समस्त समस्याओं एवं सुझावों को शासन को प्रेषित करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये। बैठक में नवनीत प्रकाश गुप्ता, अंबरीश अग्रवाल, शिवांश गुप्ता, मनोज शर्मा आदि निर्यातक शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.