पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्या के निराकरण हेतु किया गया संवाद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्या के निराकरण हेतु किया गया संवाद | New India Times

नगरीय पुलिस भोपाल में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्या के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानस भवन श्यामला हिल्स में पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इक़बाल द्वारा पुलिसकर्मियों हेतु संवाद/दरबार कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जोन-3 में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की समस्या सुनी गई, जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा मेडिकल, पदोन्नति, आवास आवंटन, वेतन इत्यादि समस्याएं बताई गई। जिस पर पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इकबाल द्वारा समस्याओं की सुनवाई करते हुए समस्या का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जोन-03 उपायुक्त कार्यालय एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कार्यालय जोन-03 तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कार्यालय की समस्या शाखाओं के प्रभारी एवं जोन-03 का स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.