दातला के भ्रष्टाचारी रोज़गार सहायक की जांच करने पहुंची टीम, हो सकता है बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, शिकायतकर्ताओं के पास सबूत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दातला के भ्रष्टाचारी रोज़गार सहायक की जांच करने पहुंची टीम, हो सकता है बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, शिकायतकर्ताओं के पास सबूत | New India Times

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी में बीते दिनों पहले रोज़गार सहायक के मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार और फर्ज़ी हाज़िरी सहित अन्य कार्य में पैसे की मांग की शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में एसडीएम कार्यालय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत पत्र दिया था जिसकी जांच करने टीम बीते लगभग 15 दिनों बाद पहुंची। शिकायतकर्ताओं को बेसब्री से इंतज़ार था की टीम जल्द से जल्द पहुंचकर भ्रष्टाचारी रोज़गार सहायक का निष्पक्ष जांच कर रोज़गार सहायक का भ्रष्टाचार उजागर करें लेकिन जब टीम पहुंची और शिकायत कर्त्ताओं के बयान तलब किए गए।

दातला के भ्रष्टाचारी रोज़गार सहायक की जांच करने पहुंची टीम, हो सकता है बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, शिकायतकर्ताओं के पास सबूत | New India Times

जांच टीम जनपद पंचायत से शोभित श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों के बयान लिए जा रहे हैं मामला संगीन है जिसकी जांच लगभग 7 से 10 दिनों में प्रस्तुत उच्च कार्यालय को किया जाएगा। इधर शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बीते कई दिनों बाद जांच टीम पहुंची है मानो ऐसा लग रहा हो जैसे भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा हो सबूत के आधार पर कई दस्तावेज़ ऑडियो वीडियो शिकायतकर्ताओं के पास मौजूद है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.