सीएमओ के खिलाफ धरने पर बैठे परिषद व कर्मचारी | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सीएमओ के खिलाफ धरने पर बैठे परिषद व कर्मचारी | New India Times

अचानक दमुआ नगर पालिका में बवाल के खबर लगते ही हंगामा हो गया। हंगामा कुछ यूं हुआ कि अध्यक्ष किरण खातरकर सहित सभी सभापति और पार्षद एक सुर में कर्मचारियों के हित में सी एम ओ के खिलाफ लामबंद हो गए। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर समस्त पार्षद सहित कर्मचारियों के वेतन को लेकर धरने पर बैठ गए नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि लगभग एक माह से कर्मचारियों का नवागत सी एम ओ पूजा बुनकर द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है और ना हि जनहितेशी कार्यों में सहयोग किया जा रहा है।

सी एम ओ के अड़ियल रवैय्ये के कारण एक स्वर में कर्मचारी भी एक हो गए जिसके बाद नगर पालिका दमुआ में खूब हंगामा हुआ। नगर पालिका में विगत कई दिनों से लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे है ऐसा भी आरोप नपा अध्यक्ष द्वारा सी एम ओ पर लगाया गया है तो वही सी एम ओ द्वारा 22 लोगों की राशन कूपन पर्ची फाड़ने के आरोप भी अध्यक्ष द्वारा लगाए गए है सी एम ओ पूजा बुनकर द्वारा धरने स्थल पर पहुंचकर अध्यक्ष सहित पार्षदों को नियमावली का हवाला देते हुए वेतन को जल्दी करने की बात कही गई लगभग यह हंगामा 1 घंटा नगर पालिका के बाहर चलता रहा।

अध्यक्ष किरण खातरकर इन्होंने कहा नगर पालिका परिषद दमुआ में जबसे पूजा बुनकर सी एम ओ ने पदभार ग्रहण किया तबसे वह कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रही है वो वेतन संबंधित मांग हो या जनहितेषी मांग हो इनके द्वारा काम नही कर अड़ियल रवैय्या अपनाया जा रहा है।
सी एम ओ पूजा बुनकर इन्होंने कहा मेरे द्वारा ज्वाइन करने के बाद से ही नगर पालिका में काम को लेकर सजगता दिखाई जा रही है मैंने कर्मचारियों का वेतन नहीं रोका है दो दिन पूर्व ही डी एस सी हुई है जल्द वेतन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article