अब गले में गांठ थायराइड कैंसर के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

अब गले में गांठ थायराइड कैंसर के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर | New India Times

दिनांक 20 जुलाई को सर्जरी विभाग ने मरीज़ के गले में थायराइड की गांठ के कैंसर का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। मरीज़ पिस्ता पत्नि पीतम सिंह उम्र 42 वर्ष गृहणी, निवासी इंदरगढ़ जिनको 15 वर्षों से गले में सूजन एवं पिछले 1 वर्ष से सूजन में दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए मरीज़ विगत वर्षों में दतिया एवं झाँसी में जाँच करा चुका था जिसमें थाइरोइड ग्रंथी में कैंसर और लिम्फ नोड में इन्फेक्शन की शंका बतायी गयी।

मरीज़ उपरोक्त बीमारी के साथ मेडिकल कॉलेज  अस्पताल दतिया के सर्जरी विभाग में डॉक्टर केदार नाथ आर्य को दिखाया, यहाँ उपलब्ध जांचों सीटी स्कैन और फ़  न ए सी में भी मरीज़ को थाइरोइड ग्रंथी के कैंसर (पैपिलरी कार्सिनोमा) एवं गले में गठान की समस्या बताई गयी।

मरीज़ को पहले आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत करवाया गया। डॉ के. एन. आर्य एवं उनकी टीम द्वारा सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर थायरोइड ग्रंथि और लिंफ नोड को निकाला गया  और हिस्टोपैथोलॉजी की जांच के लिए भेजा गया। इस ऑपरेशन में लगभग दो घंटे का समय लगा सर्जरी टीम में डॉ के न आर्य, डॉ अवनीश, डॉ सुशील और बेहोशी में डॉ दिव्या गौतम का योगदान रहा।

वर्तमान में मरीज़ पूर्णतः स्वस्थ है और खाना खा रही है और अच्छे से बोल रही है। प्राइवेट में इसका खर्चा 70 से 80 हजार बताया गया था लेकिन दतिया मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान के द्वारा  मरीज़ का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.