रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पंडित दीनदयाल चौंक में ग्रामीणों
ने विरोध प्रदर्शन हेतु चक्का जाम किया जिसमें संगम बांध से प्रभावित महिला व पुरूष भारी संख्या में मौजूद रहे। उनके समर्थन में दूसरे ब्लॉकों से भी ग्रामीण पहुंचे।
वह अपनी मांगों में अपने साथी धन्नू धुर्वे की रिहाई की मांग के साथ बांध से डूब क्षेत्र में आने वाले आदिवासी किसान अपनी जमीन को बांध के लिए अधिग्रहण नहीं करने देने की मांग उठाते देखे गये।
चक्का जाम से कई गाड़ियों की क़तार दोनों साइड लग गई जिसमें आवश्यक सेवा स्कूल बस आदि भी प्रभावित देखी गई जिससे प्रशासन ने उन्हें चक्का जाम हटाने के लिए राजी कर लिया और चक्का जाम हटते वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया।
जिले भर से आया पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी ने राहत की सांस ली और सभी धीरे-धीरे अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो गए। चक्का जाम प्रदर्शन करने वाले भी अपने-अपने गांव प्रस्थान कर गये। शिवरावन तिरगाम ने कहा कि हम अपने मांग मनवाने के लिए सड़क पर आंदोलन के साथ हाई कोर्ट में भी दर्ज करायेंगे।

