प्रकृति की रक्षा महिलाओं की रक्षा एवं रक्तदान के लिए देश भर में यात्रा कर जागरूक करना है: अकीती बुजी बाबू | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रकृति की रक्षा महिलाओं की रक्षा एवं रक्तदान के लिए देश भर में यात्रा कर जागरूक करना है: अकीती बुजी बाबू | New India Times

काकीनाडा जिले के तुनी मंडल के टी. थिम्मापुरम गांव के अकीती बुजी बाबू 23 मई से “विदाउट मनी ट्रैवलर” के नाम से देशव्यापी यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने देश में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात का दौरा भी किया है।

वर्तमान में वह महिलाओं की रक्षा, जानवरों की रक्षा, प्रकृति की रक्षा एवं रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हुए यात्रा कर रहे हैं मध्य प्रदेश राज्य में भी बिना किसी पैसे के यात्रा कर रहे हैं। यह मेरी यात्रा मानव की सेवा करने के लिए है श्री बुजी बाबू उन सभी लोगों को पहचानना चाहते हैं जो किसी राज्य में गए हैं। बुजी बाबू आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं ओर आदर्श भी बन रहे हैं।

जो लोग सोचते हैं की वे पैसे से कुछ भी हासिल कर सकते हैं। हमारे आज के मुसाफिर का कहना है की उसकी यात्रा पिता की नज़र में खुशी के लिए है। झाबुआ जिले के फूलमाल से पैदल गुजरते समय नगर परिषद कर्मचारी श्री राजा टांक ने मेघनगर के कुछ युवा साथियों के साथ उन्हें वहां पर खड़े देखा तो वह तुरंत उनके पास गए।

जब रूबरू चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि काकीनाडा जिले के तुनी मंडल के टी. थिम्मापुरम गांव के अकीती बुजी बाबू 23 मई से “विदाउट मनी ट्रैवलर” के नाम से देशव्यापी दौरे पर निकले हैं। वे झाबुआ के फूलमाल में मिले मेघनगर के मित्रों और नगर परिषद कर्मचारी राजा टांक ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। राजा टाक एवं उनके दोस्तों ने उनके लिए अल्पाहार नाश्ते की व्यवस्था की सभी दोस्तों ने उनके जज्बे को देखकर सभी को देश के लिए प्रेरित करने और जागरूक करने की शपथ दिलाई। देश-हित में अच्छे नेक कार्य करने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.