लाखों की लूट: बदमाशों ने 7 वर्ष के बेटे पर ताना तमंचा तो पिता ने दे दी आलमारी की चाभी | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

लाखों की लूट: बदमाशों ने 7 वर्ष के बेटे पर ताना तमंचा तो पिता ने दे दी आलमारी की चाभी | New India Times

देर रात घर में घुसे बदमाशों ने 7 साल के लड़के पर तमंचा तानकर पिता को धमकाया तो पिता ने आलमारी की चाभी देदी जिसके बाद बदमाशों ने आलमारी में रखे 1 लाख 70 हजार रुपए कैश 12 से 13 तोले सोने के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। पड़ोस के कमरे में सो रही बेटियों के कमरे को भी खुवाया न खोलने पर दी धमकी तो कमरे में मौजूद तीनों बेटियों ने खोल दिए दरवाजे, बदमाशों ने उस कमरे को खंगाल कर फरार हो गए।

यह घटना शाहजहांपुर के थाना राम चंद्र मिशन के मिश्रीपुर की है। व्यापारी लाइक अहमद मुर्गी के दाने और दवाई का कारोबार करते हैं, अपनी बीबी तीन बेटियों और अपने 7 वर्ष के बेटे के साथ सो रहे थे कि रात लगभग ढाई बजे लगभग 5 नकाब पोशर बदमाश घर में घुस आये और तमंचे की नोंक पर घर में लूटपाट कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौभय पांडेय, चंद्र प्रकाश शुक्ला प्रभारी रामचंद्र मिशन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया की घटना के जल्द खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.