राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
शुक्रवार की शाम 4:30 बजे गाज गिरने से ग्राम सिंगपुर गंजन हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा नवमी की एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, घटना उस समय घटित हुई जब 4:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद कक्षा नवमी की छात्रा दीक्षा पिता पप्पू अहिरवार निवासी भाटिया टोला इमझिरा उम्र 15 साल साइकिल से घर की ओर जा रही थी तभी हाई स्कूल से करीब 50 फीट दूर सड़क पर अचानक तेज़ आवाज़ के साथ आसमान से बिजली कड़की और छात्र के ऊपर जा गिरी, बिजली गिरने से छात्रा बेहोश हो गई जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
स्कूल के प्राचार्य मदन चौधरी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी छात्राएं अपने-अपने घर जा रही थीं बारिश नहीं हो रही थी और स्कूल से करीब 50 फीट दूर सड़क पर छात्राएं अपने-अपने घर के लिए जा रही थी तभी तेज़ आवाज़ के साथ आकाशीय बिजली चमक के साथ गिरी, जिसमें उनके विद्यालय की छात्रा दीक्षा अहिरवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद अन्य छात्राएं घबरा गईं थी। देवरी पुलिस ने मामले में मर्ग क़ायम कर लिया है।

