घंसौर में बाल दिवस के मौके पर स्कूल में लगा मेला,  बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​घंसौर में बाल दिवस के मौके पर स्कूल में लगा मेला,  बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ | New India Timesविकासखंड घन्सौर के अन्तर्गत ग्राम केदारपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधायल केदारपुर में मंगलवार को स्कूल के प्राचार्य आई डी बिसेन ने बताया की 14 नवम्बर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस मनाया जाता है। स्कूल में लगभग दस साल से बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। ​घंसौर में बाल दिवस के मौके पर स्कूल में लगा मेला,  बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ | New India Timesमेले में कई तरह की दुकानें जैसे खेल- खिलौना , नाश्ता , जलेबी , गुलाब जामुन , गुब्बारे मनहारी , चाय पान एवं केदारपुर क्षेत्र का झूला व ग्राम बरेली से आये ग्वालवालो ने जमकर नाचे और इस रंगा रंग नाच को देख कर प्राचार्य भी नाच ने लगे। तरह – तरह की दुकानें विधार्थियों के पालकों द्वारा लगाई गई।​घंसौर में बाल दिवस के मौके पर स्कूल में लगा मेला,  बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ | New India Timesइस अवसर पर छात्रओं द्वारा रंगोली , पुष्प गुच्छ , मेहन्दी व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल एवं बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास के द्वारा किया गया। इस मेले मै केदारपुर , चरगांव , बरेली , किन्दरई , अन्दिया , गढ़ी फुलेरा एवं इनसे लगे आसपास के गांव से लोग आये और बाल दिवस के अवसर पर लगे मेले में छात्र छात्राओं ने जमकर लुप्त उठाया।

By nit