सीतापुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस  | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT; ​सीतापुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस  | New India Timesसीतापुर जिला के लहरपुर क्षेत्र स्थित सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल राजापुर लहरपुर में आज बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करके उनकी प्रतिमा पर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका शबाहत बिलाल ने माल्यार्पण कर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया तथा उनके विचारों की प्रासंगिकता के बारे में बच्चों को अवगत कराया।​

इस मौके पर बीटीसी के छात्र मोहम्मद हाशिम अंसारी ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि युवा और बच्चे ही देश का भविष्य हैं, पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत अधिक महत्व देते थे। चाचा नेहरू जी एक महान नेता होने के बाद भी बच्चों के लिए अपना कीमती समय निकालते थे। यह त्यौहार बच्चों के शिक्षा के अधिकार के विषय में लोगों को जागरुक करने के लिए मनाते हैं। बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे और नेहरू जी भी उनसे बहुत प्यार करते थे उसी भाव के कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में भारत में मनाया जाता है।​सीतापुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस  | New India Timesइसके पश्चात इंटर कॉलेज से शिकेबा परवेज खान और फलक कमर समेत विद्यालय के छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला।​

सीतापुर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस  | New India Timesइस अवसर पर कॉलेज में तरह-तरह के स्टाल छात्र छात्राओं के द्वारा लगाएएगए। कॉलेज के प्रबंधक श्री अशरफ बिलाल ने सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री अशरफ बिलाल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती शबाहत बिलाल, मुन्ना लाल त्रिपाठी, मुईज़ अहमद समेत कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

By nit