बाढ़ से अछूता न रहा राजकीय मेडिकल कॉलेज, व्यवस्थाएं दुरस्त करवाकर मेडिकल सेवाएं शुरू की जाए: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बाढ़ से अछूता न रहा राजकीय मेडिकल कॉलेज, व्यवस्थाएं दुरस्त करवाकर मेडिकल सेवाएं शुरू की जाए: डीएम | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाढ़ के दौरान हुए जलभराव से सम्पूर्ण परिसर में कचरा तथा कीचड़ जमा चुका है। बाढ़ का पानी मेडिकल कॉलेज से निकलने के उपरान्त जमा कचरे तथा कीचड़ को साफ करने के लिए  सफाई टीमें कार्यरत पाई गई। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को जल्द से जल्द सम्पूर्ण परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करवाकर मेडिकल सेवाए सुचारू रूप से संचालित की जाये। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज राजेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article