इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

भोपाल आज पिपलानी श्री दशमेश दरबार साहिब गुरद्वारा आनंद नगर में हेड ग्रंथी ज्ञानी गुरूवेन्द्र सिंह जी की पारिवारिक खुशी के मौके लंगर एवं कीर्तन का आयोजन किया गया इस मौके पर आपसी एकता भाईचारे का संदेश देते हुए सर्वधर्म सद्भावना मंच के सभी पदाधिकारियों सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने गुरद्वारा लंगर में भाग लेकर आपसी एकता भाई चारे का संदेश दिया एवं गुरद्वारे की सेवाओं के बारे में भी जान एवं ज्ञानी गुरूवेन्द्र सिंह जी को बधाई दी इस मौके पर विशेष रूप से बोद्ध धर्म गुरु श्री शाक्य पुत्र भंते सागर थेरो जी जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब ईसाई धर्म गुरु श्री डॉक्टर फादर आनंद मुदुगल जी श्री पंडित अनिल महाराज जी,पंडित महेंद्र शर्मा जी, श्री हाजी मोहम्मद इमरान सचिव मध्यप्रदेश सर्व धर्म सद्भावना मंच, गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह जी, श्री राफे अली जी, पूर्व मंत्री श्री पीसी शर्मा जी, श्री गुरुचरण सिंह अरोड़ा जी, श्री ज्ञानी दिलीप सिंह जी,श्री मोहम्मद हनीफ़ एवं गुरद्वारा समिति के पदाधिकारियों आदि सर्व धर्म के अनुयायी एवं सिख धर्म के अनुयायी माता बहनों ने भाग लिया कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया और आपसी एकता मानवता भाईचारे का संदेश दिया एवं लंगर में शामिल हुए।

