पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के संरक्षक बी.आर. चौहान के नेतृत्व में पर्यवेक्षक संघ प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती राखी देवडा, आ. कार्य, सहा, संघ की प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल एवं पर्यवेक्षक सेल बाला डेनियल, सपना गोयल, मोनिका रावत, निर्मला डावर, सोनू गिरवाल अन्य पदाधिकारीयों द्वारा अपनी लम्बीत मांगों संविदा पर्यवेक्षक को नियमित करण, प्रति वर्ष लगने वाला इंक्रीमेंट समय पर लगाए एवम नियमित पद रिक्त होते ही संविदा पर्यवेक्षक को नियमित पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाए।
जिसका आदेश 22 जुलाई 2023 में हो चुका वेतन विसंगति हटाई जाए। विभागीय पदोन्नती, कंमोन्नती वेतन मान, मिनी कार्यकर्ता को मेन कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर विभागीय पदोन्नत दी जाऐ, केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा मानदेय बढ़ाकर डबल किया जाए एवं अन्य मांग पूर्ण की जाए, उक्त जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश निगले एवं संरक्षक बी .आर. चौहान द्वारा संयुक्त रुप से दी गई है।
