जितेंद्र वर्मा, हरदा (मप्र ), NIT;
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील जी के निर्देशन पर सोमवार को विशेष अभियान के तहत आदिवासी छात्रावास सिराली में पुलिस द्वारा जनसंवाद किया गया, जिसमें छात्राओं को डायल 100 , महिला हेल्प लाइन 1090 , 1098 के संबंध में जानकारी दी गई एवं उसकी कार्य प्रणाली समझाई गई।
पुलिस ने MPecop , मैत्री ऐप के बारे में भी जानकारी दी। महिला एवं बालिका के प्रति घटित होने वाले अपराध ,साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी एवं उनके सवालों के जवाब दिए। थाना सिराली , थाना प्रभारी सिराली , कंट्रोल रूम हरदा के नम्बर नोट कराए गए। इस दौरान थाना प्रभारी सिराली उ नि कंचनसिह ठाकुर , सउनि कमल सिंह चौहान उपस्थित रहे।
