साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पिछले कुछ वर्षों से मीरा-भाईंदर की प्रापर्टी की रजिस्ट्री कुछ लोगों द्वारा नवी मुंबई एवं ठाणे में कराई जा रही है जो एक रहस्य बना हुआ है। इस रहस्य का पर्दाफाश कर संभावित गड़बड़ी को उजागर करने के लिए पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सीनियर एनसीपी लीडर डॉ आसिफ शेख ने उप मुख्यमंत्री अजित दादा पवार को एक मांग पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं।
डॉ आसिफ शेख ने बताया कि मीरा भाईंदर के प्रॉपर्टीज़ की ख़रीद फरोख्त रजिस्ट्री मामले की जांच को लेकर एक पत्र अजीत दादा पवार को दिया गया है जिसे संज्ञान में लेते हुए उन्होंने राधाकृष्ण विखे पाटिल को जांच का आदेश दिया है। डॉ आसिफ शेख ने बताया है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार से मिलकर मीरा भाईंदर के उपनिबंधक कार्यालय में पिछले देढ साल से जमीन प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री के पेपर्स की रजिस्ट्री मीरा भाईंदर के बजाये नवी मुंबई व ठाणे में किये जाने के रहस्य की पूरी जांच करके मीरा भाईंदर में होने वाले सभी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री मीरा भाईंदर के ही उपनिबंधक कार्यालय में करने के आदेश देने की मांग की गई है। जिस पर श्री अजितदादा पवार ने राज्य के राजस्व मंत्री श्री राधाकृष्ण विखे पाटील को इस पूरे प्रकरण की जांच करने को कहा है। उसी के साथ मध्यप्रदेश सरकार की तरह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू करने व जरुरतमंद महिलाओं को हर महिने 1500/- रुपये देने के लिए बजट में आवश्यक निधि का प्रावधान मानसून सेशन में करने की मांग पर उन्होंने बजेट में प्रावधान करने का भी आश्वासन दिया है।
