प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती एक साथ फांसी के फंदे पर झूले, युवती परिजनों को बोलकर बाजार गई थी, पुलिस कर रही है मामले की जांच | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती एक साथ फांसी के फंदे पर झूले, युवती परिजनों को बोलकर बाजार गई थी, पुलिस कर रही है मामले की जांच | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना तामिया क्षेत्र में पेड़ पर युवक और युवती को फ़ासी पर  झूलत देख स्थानी लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर थाना प्रभारी विजय ठाकुर पहुंचे और जांच में जुटे। जानकारी अनुसार युवक और युवती एक समाज और एक ही गांव सातलवाह के बताए गए। मृतक युवक स्कूल में चौकीदारी का काम करता था, वही कल बाजार के लिए युवती तमिया गई थी बाजार का बैग किसी के हाथ घर पहुंचा दिया और खुद युवक के साथ रुक गई उसके बाद रात्रि में दोनों ने घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतिका सुषमा उइके पिता जगनलाल उइके उम्र 18 साल निवासी ग्राम उमरवाह तामिया मृतक वीरेंद्र इनवाती पिता श्रीचंद इनवाती उम्र 21 साल निवासी सातलवाह के द्वारा बाज डोगरी रोड शोयब स्टोन क्रेशर के पास महुँए के पेड़ से लाइलोन की रस्सी से लटकर फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जांच पर से पृथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.