आजमीने हज, नगर से हज के लिए रवाना होने वाले हाजिरीनो  का हुआ शानदार इस्तकबाल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आजमीने हज, नगर से हज के लिए रवाना होने वाले हाजिरीनो  का हुआ शानदार इस्तकबाल | New India Times

नगर से हज के लिए मक्का, मदीना जाने वाले आजमीने हज का इस्तकबाल जुन्नारदेव विशाला में सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सलीमुद्दीन के निवास पर किया गया जिसमें नगर से हज के लिए जाने वाले  मोहम्मद शाहिद खान, इकबालुद्दीन खिलजी, सरफराज खान, का इस्तकबाल किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जुन्नारदेव विशाला मस्जिद के इमाम, जामा मस्जिद जुन्नारदेव के इमाम, ज्यारत खान, हाजी रहीमबक्स कुरैशी, गयासुद्दीन खान, आबिद खान पत्रकार, इसाम सिद्दीकी, शरीफउद्दीन, अफजल खान, आदिल खान, कमालुद्दीन, जमील भाई, अमीनुद्दीन खिलजी, नूर मोहम्मद पप्पू, अनीसुद्दीन एडवोकेट शामिल रहे।

पवित्र मक्का यात्रा पर मुस्लिम समाज के लोग हर वर्ष ईद उल अजहा के के अवसर पर दुनिया भर से एकत्र होकर हज करते हैं एवं मदीना की जियारत करते हैं। जुन्नारदेव के अलावा छिंदवाड़ा जिले से इस वर्ष काफी लोग इस पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article