कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थल का किया गया निरीक्षण | New India Times

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 4 जून को मतगणना की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस की मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर सम्पूर्ण तैयारियों का जायज़ा लेकर 31 मई तक संपूर्ण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

मतगणना स्थल पर स्वच्छ पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये, ग्रीष्मकाल को देखते हुए कूलर की व्यवस्था की जाये। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सत्यनारायण दर्रो, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आरिफ अहमद, डीआईओ कपिल कुमावत उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article