BIMTS कालेज में बीपीटी की छात्रा कु.पुजा बालापुरकर ने 77.7 % अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान किया प्राप्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

BIMTS कालेज में बीपीटी की छात्रा कु.पुजा बालापुरकर ने 77.7 % अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान किया प्राप्त | New India Times

ग्राम झिरी स्थित ईस्वम एकेडमी ऑफ टेक्निकल एण्ड जनरल एज्युकेशन बुरहानपुर द्वारा संचालित महाविद्यालय प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्ट्यिूट ऑफ मेड़िकल एण्ड़ टेक्निकल साइंसेस (BIMTS) बुरहानपुर में पैरामेडिकल विभाग के बी.पी.टी. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम म.प्र.आर्युविज्ञान यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा घोषित किया गया। जिसमें परीक्षा में सम्मिलित समस्त विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। संस्था के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया महाविद्यालय की परम्परा के अनुसार पैरामेडिकल विभाग की छात्राओं ने अपने परीक्षा परिणामों में फिर से बाज़ी मारी और अपने परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

म.प्र.आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा सत्र 2019-20 की बैच का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें बी.पी.टी. तृतीय वर्ष में कु. पुजा बालापुरकर ने 77.7% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. निशा तिवारी ने 74% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कु. भाग्यश्री यावतकर ने 73.7% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। फिजीयोथेरेपी पाठ्यक्रम में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिये विद्यार्थीयों को संस्था अध्यक्ष श्रीमती राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री अनिल जैन, सचिव श्री अमित मिश्रा, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसीफ अली, पैरामेडीकल विभाग के प्राचार्य डॉ. जैनुद्दीन अली, राधेश्याम तिवारी, डॉ. अर्शिया बुरहानी, डॉ. इरफाना अन्सारी, डॉ.टीना कापड़ीया, डॉ.ऐश्वर्या देशमुख एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाए प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.