तेज आंधी तूफान से करीब दो दर्जन किसानों के पान बरेजे पूरी तरह से हो गये नष्ट | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

तेज आंधी तूफान से करीब दो दर्जन किसानों के पान बरेजे पूरी तरह से हो गये नष्ट | New India Times

सहजपुर क्षेत्र में बुधवार के दोपहर में 15 मिनट चले तेज आंधी तूफान से करीब दो दर्जन किसानों के पान बरेजे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। जिसमें लाखों रुपए के नुकसान की होने से पान कृषकों के परिवार के लिए भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

केसली तहसील के सहजपुर क्षेत्र के जामुन पानी एवं समनापुर में चौरसिया समाज के लोग पान के बरेजे बनाकर परंपरागत पान खेती करके अपनी आजीविका चला रहे हैं। बुधवार की दोपहर में अचानक तेज आंधी तूफान ने पूरे पान के बरेजों को ध्वस्त कर दिया। बड़ी संख्या में पान के बरेजे के छप्पर हवा में उड़ गए। पान बरेजो के अंदर काम कर रहे किसान पान बरेजे धराशाई होने से दब गए।

पान कृषक बद्री प्रसाद चौरसिया बंशीधर चौरसिया ने बताया कि उनकी 40 पारियां तेज आंधी तूफान में पूरी तरह से नष्ट हो गई और पान की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है, इसी तरह हरि चौरसिया संदीप चौरसिया नंदराम चौरसिया के पान बरेजो भी आंधी तूफान में नष्ट हो गए हैं। पान कृषकों ने बताया की करीब 200 से अधिक पारियां इस आंधी तूफान में नष्ट हो गई हैं और पान की फसल खराब हो गई है। आंधी तूफान में आसपास लगे बड़ी तादाद में हरे भरे झाड़ भी उखाड़ गए हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त से पान फसलों का मुआवजा दिलाया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.