कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी निगरानी कक्ष का किया निरीक्षण | New India Times

असीम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी निगरानी कक्ष का किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा शासकीय पी.जी. कॉलेज छिन्दवाड़ा में बनाये गये ईवीएम स्ट्रांग रूम व सी.सी.टी.वी. निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी. बोपचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर भी साथ में थीं। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार ईवीएम स्ट्रांग रूम व सुरक्षा के लिये तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रथम लेयर की सुरक्षा में जिला पुलिस फोर्स, द्वितीय लेयर सुरक्षा में स्टेट आर्म्ड फोर्स और तृतीय लेयर की सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किये गये हैं साथ ही सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.