पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जनपद पंचायत तिरला मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती, महिला बाल विकास अधिकारी सत्यनारायण मकवाना के निर्देश पर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम मतदाता को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि दिवारों पर मतदाता जागरूकता के संदेश लिखना एवं महिलाओं की चौपाल बैठक लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश देना।
इस दौरान आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व कर्मचारी अधिकारीयों को शपथ दिलाई गई कि सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करना हैं व जागरूकता सन्देश के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ मैडम सुश्री जिम्मी बाहेती, परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना, जन शिक्षा केन्द्र अधिकारी मुकेश सक्सेना, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक, शिक्षा विभाग के जनशिक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे एवं मतदान करने की अपील की गई।
