यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु निकाली गई जन जागरण शोभायात्रा: महेश पाठक | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

यमुना प्रदूषण मुक्ति हेतु निकाली गई जन जागरण शोभायात्रा: महेश पाठक | New India Times

श्री यमुना मैया के जन्म उत्सव के उपलक्ष में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा दोपहर 3:00 बजे पुण्यतीर्थ विश्राम घाट के कुब्जा द्वारा से एक जन जागरण शोभायात्रा निकाली गई। इसके संबंध में प्रेस वार्ता के माध्यम से माथुर चतुर्वेद परिषद एवं तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक श्री महेश जी पाठक ने बताया के परिषद के माध्यम से विभिन्न न्यायालय में उच्च न्यायालय में प्रदूषण मुक्ति हेतु याचिकाएं की गई और जिनमें विभिन्न आदेश भी पारित हुए परंतु शासन प्रशासन व सरकार की उदासीनता के कारण कोई भी आदेश क्रियान्वयन नहीं हुआ हम लोग तीर्थ पुरोहित हैं और हमारे यजमान जब आकर यहां बोलते हैं यमुना की दुर्दशा कैसी बनी हुई है उसे देखकर बहुत ही कष्ट होता है इसलिए आज हम यह निर्णय लेते हैं कि हम इस चुनाव में सभी यमुना भक्तों से अपील करते हैं जब यह लोग चुनने के बाद हमारी मां का कुछ नहीं करते हैं तो हम इनको वोट क्यों दें अगर इनको वोट नहीं देंगे तो हमें यह कष्ट नहीं होगा कि हमने इनको वोट दिया यह कोई कार्य नहीं कर रहे हैं क्योंकि सन 2014 में लोकसभा चुनाव जितने भी प्रत्याशी लड़े उन सब को हम व्यक्तिगत रूप से मिलकर परिषद तत्वाधान में यह आश्वासन दिया हम जीत के बाद यमुना के लिए करेंगे लेकिन आज तक किसी ने कुछ नहीं किया।

जहां तक धरना प्रदर्शन की बात है तो हम परिषद की मीटिंग शीघ्र करने के बाद यह निर्णय लेंगे एक अनिश्चितकालीन धरना पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर प्रारंभ किया जाए और जब तक कोई निर्णय न हो तब तक इस धरने को सुचारू रूप से चलाया जाए।इस शोभायात्रा में दो घोड़े, गौड़िया मठ से कीर्तन मंडली, गणेश जी की झांकी  प्रकाश बैंड, मान मंदिर बरसाने के बालक व भजन मंडली द्वारकाधीश की झांकी, शहनाई पार्टी और यमुना जी का मुख्य डोला
इस शोभायात्रा में ब्रज के वरिष्ठ संत पूज्य रमेश बाबा जी का सहयोग मिला है और गौडिया मठ संप्रदाय का सहयोग भी मिला है और ऐसे ही लोग अगर सहयोग देंगे तो यह जागरण एक बहुत बड़ा आंदोलन बनेगा
सभा के अंत में दिवंगत तीनों बालक प्रिय अभिषेक, देवांग और आदर्श जो आकस्मिक हमको छोड़कर चले गए उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों को इस महान कष्ट को सहन करने की प्रार्थना जमुना जी से द्वारकाधीश जी से की  पत्रकार वार्ता में परिषद के संरक्षक श्री गिरधारी लाल पाठक, उपाध्यक्ष शिव कुमार चतुर्वेदी, दुबई शाखा के उपाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, मंत्री सिद्धार्थ तिवारी, कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, संजय अल्पाइन, प्रवीन चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, मनोज पाठक,अमित पाठक,संजय मंत्री अमित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.