आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत मलगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत मलगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

बुरहानपुर को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। स्वस्थ मन मस्तिष्क के लिए शरीर का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है। इसी क्रम को जारी रखते हुए आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा अस्पताल के डायरेक्टर कबीर चौकसे की दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत मलगांव में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 80 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का निःशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट एवं बीपी टेस्ट किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.