आपसी समन्वय हेतु बॉर्डर मीटिंग के दौरान सुपुर्द की गई फ़रार आरोपियों की सूची के अंतर्गत थाना रावेर जिला जलगांव के 13 साल से फरार आरोपी अनीस उर्फ अनस्या निवासी जामठी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके रावेर पुलिस को सौंपा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आपसी समन्वय हेतु बॉर्डर मीटिंग के दौरान सुपुर्द की गई फ़रार आरोपियों की सूची के अंतर्गत थाना रावेर जिला जलगांव के 13 साल से फरार आरोपी अनीस उर्फ अनस्या निवासी जामठी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार करके रावेर पुलिस को सौंपा | New India Times

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले से लगे महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ आपसी समन्वय के द्वारा कार्य करने के उद्देश्य से बार्डर मीटिंग की गई थी जिसमें महाराष्ट्र राज्य के फरार आरोपियों की सूची थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूची प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा फरार आरोपियों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई थी। टीम में प्रआर. मनोज मोरे, प्रआर. दीपेन्द्र सिह तंवर के द्वारा थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र के अपराध क्रमांक 254/2011 धारा 397,336,337 भादवि में 13 वर्ष से धारा 299 जा.फौ. में फरार आरोपी अनीस उर्फ अनस्या पिता बुदल्या भिलाला निवासी जामठी को दिनांक 05/04/2024 को अभिरक्षा में लेकर थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र को सूचित कर आरोपी अनीस उर्फ अनस्या को थाना रावेर के प्रधान आरक्षक सतीश दिनकर एवं आर संतोष गोदगे के जिम्मे किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.