जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली ने राहगीरों के लिए लगाया आरओ फिल्टर ठंडे पानी का प्याऊ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली ने राहगीरों के लिए लगाया आरओ फिल्टर ठंडे पानी का प्याऊ | New India Times

अंतरराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली के सदस्यों ने लालबाग में पुलिस स्टेशन के सामने राहगीरों के लिए निःशुल्क आरओ फिल्टर ठंडे पानी का प्याऊ का शुभारंभ किया। इन दिनों शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को प्यास के मद्देनज़र रखते हुए संस्था ने अपनी सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत इस पुण्य काम को जायंट्स  ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार और उनकी पूरी टीम ने संपन्न किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, डॉक्टर निकहत अफ़रोज़, उषा वर्मा, विजया बाई, सुरेखा पाटिल, ज्योति माली, कुसुमलता तिवारी, दुर्गा सुनीत शाह, इशरत शकील सिद्दीक़ी, ममता ठाकुर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.