दतिया टोल प्लाजा पर बेख़ौफ़ बदमाशों ने बरपाया कहर, 15 मिनट तक हुई दनादन फायरिंग | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

New India Times

दतिया टोल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों ने कहर बरपाते हुए 15 मिनट तक दनादन फायरिंग की। फायरिंग की घटना से टोल प्लाजा के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ से कुएं में गिरने से 2 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार चिरुला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर बेखौफ बदमाशों ने फायरिंग की जिससे भगदड़ मच गई इस दौरान भगदड़ में हरियाणा निवासी श्रीनिवास परिहार और शिवाजी कांडेले की कुए में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार की रात बेखौफ बदमाशों ने सनसनी खेज वारदात को दी। लोगों का कहना है कि चिरुला पुलिस का बदमाशों में ख़ौफ नहीं बचा है और वह नेशनल हाइवे पर कहर बरपाया रहे हैं। फायरिंग की घटना के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से बदमाशों की पहचान होगी। दतिया टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के मारपीट कर फायरिंग करने वाले बाइक सवार बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश टोल कर्मचारी की लात घुसों से मारपीट करते दिख रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.