ग्रामीण क्षेत्रों में केवाईसी कार्य पूर्ण करने हेतु तहसीलदार बुरहानपुर रामलाल पगार ने टीमों का किया गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्रामीण क्षेत्रों में केवाईसी कार्य पूर्ण करने हेतु तहसीलदार बुरहानपुर रामलाल पगार ने टीमों का किया गठन | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर द्वारा अपनी साप्ताहिक टीएल मीटिंग में केवाईसी कार्य पूर्ण करने को लेकर विशेष रूप से बार बार निर्देशित किया जा रहा है तथा इसके लिए एक अभियान भी चलाया जा रहा है। कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश के परिपालन में  बुरहानपुर तहसीलदार रामलाल पगारे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों की जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ साथ सरपंच, उप सरपंच, पंच, सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं अन्य कर्मचारी सम्मिलित हैं, की टीम बनाकर उक्त केवायसी अपडेट करने का कार्य उनकी खुद की निगरानी में लिया जा रहा है। तहसीलदार बुरहानपुर रामलाल पगार द्वारा गठित टीम को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से और समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं इसके अंतर्गत मकान पट्टे, खेत के खसरा को लिंक पोर्टल से जोड़ा जा रहा है जिसमें, महिला बाल विकास की आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, सरपंच, सचिव सेल्समेन कोटवार सभी को टीम बनाकर कार्य सौंपे गए। तहसीलदार बुरहानपुर रामलाल पगार ने आज बहादरपुर लोनी मोहम्मदपुरा पातोंनडा का कार्य को लेकर कर्मचारी की मीटिंग में समुचित निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article