मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र-122 जुन्नारदेव के मतदान केन्द्र क्रमांक-35 प्राथमिक शाला भवन श्रीझौंत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। स्थानीय जनजातीय मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से इस मतदान केन्द्र को जनजातीय थीम पर सजाया गया है, जिसका प्रवेश द्वार आकर्षण का मुख्य केंद्र है। कलेक्टर सिंह एवं एसपी खत्री द्वारा इस नवाचार की सराहना की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जुन्नारदेव कामिनी ठाकुर एसडीओपी के के अवस्थी थाना प्रभारी तामिया विजय ठाकुर सहित अन्य स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

