रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

आबकारी व कॉमर्शियल टैक्स (GST) से संबंधित इंदौर संभाग के जिलों की अंतर जिला समन्वय हेतु गूगल मीट वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 28 मार्च 2024 को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयुक्त इंदौर दीपक सिंह, आयुक्त पुलिस इंदौर श्री राकेश गुप्ता, IG ग्रामीण इंदौर, DIG ग्रामीण इंदौर एवं खरगोन, संभाग के सभी कलेक्टर, सभी पुलिस अधीक्षक, आबकारी और GST के संम्भाग/ जिला स्तरीय अधिकारी सम्मिलित हुए।
उक्त बैठक में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले में आबकारी अमले के द्वारा की गई कार्यवाही तथा जीएसटी से संबंधित टीमरवानी चेक पोस्ट पर की गई कार्यवाही की जानकारी से अवगत कराया गया। इसी के साथ पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने जिले में पुलिस विभाग द्वारा की गई जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में आला अधिकारियों द्वारा आबकारी व कॉमर्शियल टैक्स कार्यवाही को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी.एल.कुर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्यनारायण दर्रो, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया, वाणिज्यिक कर विभाग से नोडल अधिकारी श्री दिलीप राठौर एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
