गेहूं, सरसों एवं चने के उपार्जन के संबंध में कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए निर्देश | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गेहूं, सरसों एवं चने के उपार्जन के संबंध में कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए निर्देश | New India Times

जिले में चना, सरसों एवं गेहूं के उपार्जन के लिये निर्धारित किए गए उपार्जन केन्द्रों पर आने वाले किसानों के लिये गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया व पानी की व्यवस्था अवश्य की जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को जिले में उपार्जन के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार सहित कृषि विभाग, खाद्य विभाग, कॉपरेटिव बैंक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

समर्थन मूल्य पर चना 5440 रूपए प्रति क्विंटल, सरसो 5650 रूपए प्रति क्विंटल तथा गेहूँ 2400 रूपए प्रति क्विंटल पर क्रय किया जाना निर्धारित किया गया है। सभी केन्द्रों पर पर्याप्त वारदाने की उपलब्धता करने के निर्देश भी दिए गए हैं। गेहूँ का उपार्जन 29 मार्च से 15 मई तक किया जायेगा। गेहूँ के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 31 मार्च तक होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.