रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सामाजिक महासंघ झाबुआ द्वारा सामाजिक समरसता के लिए अनेक आयोजन किए जाते हैं इस बार होलिका पर्व मनाने हुए सामाजिक महासंघ अपने सदस्यों के साथ जिला जेल के पास स्थित गडूलिया घटूलिया निर्धन बस्ती में पहुंच गया। वहां जाकर सभी ने जमकर रंग गुलाल की होली खेली व साथ ही नशा मुक्ति एवम मतदान की शपथ सभी को दिलाई गई।
निर्धन बस्ती में रहने वाले गाडूलिया घटूलिया समाज के लोग शहर के समाजसेवियों को देखकर भावुक हो गए। उनकी खुशियों का कोई ठिकाना भी नहीं रहा
महासंघ के सदस्यों ने सभी महिला पुरुष एवं वृद्ध जनों का पुष्प हार से स्वागत कर सहयोग राशि प्रदान करते हुए रंग गुलाल की होली खेलकर सामाजिक समरसता का की एक अनूठी मिसाल कायम की है।

उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर एवं उपाध्यक्ष राधेश्याम परमार दादूभाई ने बताया कि सामाजिक महासंघ प्रतिवर्ष होली पर्व मनाने हेतु एक निर्धन बस्ती में जाता है। पिछले वर्ष संत रविदास बस्ती एवं गांधी आश्रम में होली का पर्व मनाया गया था, इस वर्ष यह आयोजन गडूलिया एवं घटूलिया बस्ती में मनाया गया। यह समाज कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है एवं शहर का सामाजिक वर्ग कभी भी यहां तक नहीं पहुंच पाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समरसता को कायम करते हुए यह आयोजन किया गया, जिससे समाज में गरीब अमीर, उच्च नीच का भेदभाव मीट पाएगा।
नशा मुक्ति एवं मतदान की ली शपथ’ सामाजिक महासंघ के इस अनूठे कार्यक्रम में होली पर्व रंगारंग तरीके से मनाया गया अनेक सामाजिक संगठन के लोग इसमें उपस्थित रहे। इस अवसर पर गडूलिया घटूलिया समाजजनों के साथ मिलकर दो प्रकार की शपथ नशा मुक्ति एवं मतदान करने की ली गई। आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओमशर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को नशा नहीं करने की शपथ के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई साथ ही यह संकल्प भी दिलाया कि जिले में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए अपने-अपने स्तर पर जन जागरूकता के कार्य भी बड़े पैमाने पर करेंगे, ताकि हमारा जिला मतदान में नहीं पिछड़े सके।
परंपरागत लोकगीत, भजन व राष्ट्रगीत पर जमकर थिरके लोग’ सामाजिक महासंघ के समरसता होली आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे उन्होंने गडूलिया घटूलिया समाज के बीच होली मनाते हुए उनकी खुशियों में शामिल होकर एक नया संदेश दिया हैं। इस अवसर पर गडूलिया, घटुलिया समाज की महिलाएं एवं युवतियों ने परंपरागत लोकगीत, भजन एवं राष्ट्रीय गीतों पर जमकर डांस किया व होली के पर्व का आनंद उठाया। इस दौरान संकल्प ग्रुप की भारती सोनी, सकल व्यापारी संघ महिला इकाई की अध्यक्ष कुंता सोनी, भारती राठौर, श्रीमती वर्मा ने भी समाज जनों के साथ मिलकर जमकर खुशियां मनाई पुष्प हार, पिचकारी, अल्पाहार एवं सहयोग राशि पाकर अभिभूत हुआ समाज।
सामाजिक महासंघ के विनोद जायसवाल एवं मधुसूदन शर्मा ने बताया कि रंगों के पर्व होली निर्धन परिवार जनों के साथ मनाना अपने आप में समाज के लिये एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। वर्षों से अपेक्षित गडूलिया एवं घटूलिया समाजजनों की खुशियों का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा जब होली पर्व पर पुष्पहारों से सभी का स्वागत सत्कार किया गया। बच्चों को पिचकारी भेंट की गई, परिवार के मुखियाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया एवं साथ ही समाज में व्याप्त उच्च नीच, गरीबी अमीरी की खाई को पाटते हुए शहर के समाजसेवियों ने गडूलिया, घटूलिया समाजजनों के साथ बीच बैठकर अल्पाहार ग्रहण किया व एकजूटता का संदेश भी दिया।
यह समाजजन रहे उपस्थित
सामाजिक समरसता के अंतर्गत आयोजित समरसता होली के आयोजन में झाबुआ शहर के अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पद्मश्री रमेश परमार श्रीमती शांति परमार अथर्व शर्मा, बचपन बचाओ आंदोलन के राम प्रसाद वर्मा, कमलेश पटेल, हरीशलाला शाह आम्रपाली, जयेंद्र बैरागी, पीडी रायपुरिया, प्रवीण सोनी, सुनील चैहान बहादुर भाटी, अजयसिंह पंवार, गोपाल नीमा, श्रीराम शर्मा, चेतन व्यास, शैलेंद्र चैरे, सुरेश गहलोत, राकेश सोनगरा, प्रमोद सिसोदिया, नवीन पाठक, पंडित गणेश उपाध्याय, योगेंद्र सोनी, रमेश शर्मा, बाबूभाई अग्निहोत्री, संजय काठी, अमित जैन,अशोक शर्मा ,रेहान शेख, टिल्लू शेख, नाथूलाल पाटीदार, भेरूसिंह चैहान, विनोद जायसवाल, अशोक व्यास, मोहकसिंह राठौर,मोंटीसिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शरद चंद्र शास्त्री ने किया।

