जायंटस सहेली ग्रुप बुरहानपुर ने झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर होली की सामग्री वितरित कर बांटी खुशियां | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंटस सहेली ग्रुप बुरहानपुर ने झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर होली की सामग्री वितरित कर बांटी खुशियां | New India Times

जायंट्स सहेली ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की शपथ विधि के साथ ही सखी सहेलियां द्वारा सामाजिक कार्यों को सक्रियता से अंजाम दिया जा रहा है। इस क्रम में संस्था की सहेलियां द्वारा झुग्गी झोपड़ी में जाकर गरीब बच्चों को पिचकारी, कलर, बलून शक्कर के बने हुए कंगन और हार बिस्कुट के पैकेट चॉकलेट्स बांटे गए ताकि आने वाले होली का त्यौहार बच्चे बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मना सकें। सहेलियों द्वारा बांटी गई सामग्री को लेकर बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई और सभी होली आई होली आई कहकर खुशी से झूमने लगे। हम सभी ने उन बच्चों के साथ कलर लगाकर उनकी खुशियों को दुगना कर दिया। संस्था अध्यक्ष अंजू काटरवार ने कहा कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहेगा कि हम इसी प्रकार जितना हमसे हो सकेगा और सारे बच्चों के चेहरे पर हमेशा खुशी लाने का प्रयास करते रहेंगे और हमसे जो भी मदद हो पाएगी, वह हम करेंगे। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सचिव माधवी सोणवने, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सुनीता शाह, मनीषा दोलतानी, ममता ठाकुर, दुर्गा सुगंधी, उषा वर्मा, इशरत शकील सिद्दीकी, आसिया मंसूरी, डॉक्टर निकहत अफ़रोज़, प्रतिभा पी कापड़े, विजय बाई आदि मेंबर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.