पारा के भगोरिया हाट में कलेक्टर ने भीली भाषा में मतदान जागरूकता की दिलाई शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पारा के भगोरिया हाट में कलेक्टर ने भीली भाषा में मतदान जागरूकता की दिलाई शपथ | New India Times

झाबुआ जिले के पारा भगोरिया में पहुंच कर कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भीली भाषा में शपथ दिलाई गई। इसी के साथ उपस्थित समस्त व्यक्तियों को भगोरिया की शुभकामनाएं दी। इसी दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता रैली मांदल के साथ निकाली गई जिसमें पारंपरिक नृत्य के माध्यम से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। पारंपरिक वस्त्रों में आयी महिलाओं से कलेक्टर ने उनके आभूषणों के विषय में भी चर्चा की तथा कहा की भगोरिया में पारंपरिक संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत मिलन दिखाई दे रहा है।  पुलिस कप्तान श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा भी भगोरिया की शुभकामना देकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा की स्वयं मतदान करें और परिवारजनों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पी.एल.कुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश वर्मा, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ, NRLM ब्लॉक प्रबंधक, आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य  एवं अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.