राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन खर्च की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थैतिक निगरानी दलों का किया गठन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन खर्च की निगरानी हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्थैतिक निगरानी दलों का किया गठन | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के सुचारू संचालन एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले निर्वाचन व्यय से संबंधित निगरानी हेतु स्थैतिक निगरानी दलों का गठन किया गया है। यह स्थैतिक निगरानी दल मुख्य मार्गों, जिले एवं राज्य की सीमाओं पर जांच चौकी बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में सख्त जांच करेंगे एवं संपूर्ण गतिविधियों की वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक कार्यवाही भी करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर अंतर्गत असीरगढ़ थाना निम्बोला, जैनाबाद एवं निकटवर्ती समस्त क्षेत्र थाना शाहपुर, ग्राम शेखापुर थाना खकनार क्षेत्र, ग्राम बाकड़ी थाना नेपानगर तथा ग्राम दवाटिया (कमलखेडा फाटा) वहीं विधानसभा क्षेत्र-180 बुरहानपुर अंतर्गत लोनी आरटीओ बैरियर थाना लालबाग, अंतुर्ली एवं नाचनखेड़ा बादखेडा फाटा शाहपुर तथा भोटा फाटा ईच्छापुर थाना शाहपुुर पर कड़ी निगरानी के साथ जांच की जाएंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.