सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, चुनाव में भाजपा नीति एनडीए और कांग्रेस नीत इंडिया मुख्य प्रतिद्वंद्वी है | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

New India Times

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट ने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां गठजोड़ झूठे वादों और नोटों की गड्डियां लेकर मैदान में उतरेंगे उक्त आरोप  एस यू सी आई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव प्रताप सामल सहित अनेक नेताओं ने लगाया उन्होंने कहा कि भारत की जनता एक और संस्कृति चुनाव का सामना कर रही है जिसमें सत्ताधारीय विपक्षी पार्टियां करोड़ों रुपए खर्च करेंगी मार्क्सवादी होने के नाते हम जानते हैं कि लोकतंत्र के तमाम हो हल्ला के बावजूद पूंजीवादी व्यवस्था में एक पार्टी दूसरे जीती है सामंतवाद राजतंत्र के खिलाफ पूंजीवादी उभार के दिनों में जनता के गणतंत्र की स्थापना के ऐलान के साथ संसदीय लोकतंत्र सामने आया था उस समय उसकी जो भी प्रगतिशील भूमिका थी वह आज लुप्त हो चुकी है पार्टी नेताओं ने मध्य प्रदेश में 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा करने का ऐलान किया है जिसमें ग्वालियर से रचना अग्रवाल गुना शिवपुरी से मनीष श्रीवास्तव सागर से रामावतार शर्मा जबलपुर से सचिन जैन भोपाल से मुदित भटनागर इंदौर से अजीत पवार पार्टी के मुख्य उम्मीदवार होंगे उन्होंने बताया कि यह सभी उम्मीदवार पिछले वर्षों में राज्य की आम जनता की दुख तकलीफों से जुड़े रहकर उनकी समस्याओं के खिलाफ जुझारू जन आंदोलन संगठित करने में शामिल रहे हैं साथ ही यह वर्तमान भ्रष्ट राजनीति के विपरीत अपने निजी जीवन में भी ईमानदारी और लगन के साथ मेहनतकश वर्ग के हित में क्रांतिकारी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासत है हमारे चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य लोगों तक अपनी बात पहुंच कर उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक करना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article