शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कराने के लिए आज प्रात: सेंट्रल लायब्रेरी से पैदल एवं लाल परेड मैदान से वाहनों से फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाक़ों में निकाला गया। जिसमें लगभग 500 जवान तथा 70 चार पहिया वाहन शामिल रहे।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

पैदल फ्लैग मार्च पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ प्रात: 11:30 बजे सेंट्रल लायब्रेरी ग्राउंड से आरंभ किया जाकर इतवारा, बुधवारा चौराहा, थाना तलैया चौराहा होते हुए लिली टॉकीज, जिंसी तिराहे होते हुए शब्बन चौराहा से होते हुए लाल परेड पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च एक घण्टे में लगभग 5 किलोमीटर दायरे के संवेदनशील इलाक़ों में निकाला गया, जिसमें जिला पुलिस बल, QRF, SAF, समेत लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

वाहनों से फ्लैग मार्च

वाहनों से फ्लैग मार्च पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के नेतृत्व में समस्त अधिकारियों एवं फोर्स के साथ लाल परेड मैदान से लगभग 12:30 बजे प्रारम्भ हुआ, जो कि मालवीय नगर, रोशनपुरा होते हुए लिंक रोड 1, अर्जुन नगर तिराहे, 5 नंबर स्टॉफ, 6 नंबर, सुभाष स्कुल होते हुए मानसरोवर तिराहा, प्रगति, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज होते हुए, रचना नगर गौतम नगर, सुभाष नगर होते हुए प्रभात चौराहा से वापस ओवर ब्रिज होते हुए मैदा मिल, डीबी माल के सामने से होते हुए पुरानी जेल होते हुए वापस लाल परेड ग्राउंड पर समाप्त हुआ, जो लगभग 35 किलोमीटर दायरे में रहा।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

निम्न वाहन रहे शामिल

फ्लैग मार्च में रुद्र, वज्र, थाना मोबाइल, जिप्सी, बस समेत लगभग 70 वाहन शामिल रहे, जिसमें जिला पुलिस बल, QRF, SAF के जवान समेत लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाने के लिए भोपाल पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च | New India Times

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने हेतु प्रेरित करना तथा शहर में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना एवं गुंडों, बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों में भय का माहौल उत्पन्न करना था, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस करते हुए ज़िम्मेदार एवं जागरूक होकर निर्भीक व निष्पक्ष मतदान कर सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article