मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लिए ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार तय कर लिया है। हम विधानसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निकलकर सामने आए है। शनिवार को इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित होटल योग पैलेस में आयोजित बुरहानपुर विधानसभा संचालन टोली व जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह बात लोकसभा चुनाव प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने कही। उन्होंने आगे कहा- पिछले विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव में भी भाजपा की अच्छी लीड रही है। उप चुनाव में पूरी लीड में जिले की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अब फिर समय आ गया है। जितने जनप्रतिनिधि हैं। सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह सभी पूरी निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल को जिताने में जुट जाएं। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- इस लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता की रुचि अनुसार दायित्व दें। उनके साथ अपना सहयोगी भी रखें। जिससे वह भाजपा को जिम्मेदारियों पर खरा उतर सके। ध्यान रहे, कोई भी कार्यकर्ता छूटे नहीं।
लोकसभा चुनाव की जीत के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े ने बताया- शनिवार को जनप्रतिनिधि और बुरहानपुर विधानसभा संचालन टोली की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दायित्वों पर चर्चा की गई। पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। दोपहर 3 बजे से जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, विधानसभा प्रभारी रामदास शिवहरे, विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, लोकसभा सह प्रभारी मनोज लधवे, गजेंद्र पाटिल, विधानसभा सह प्रभारी योगेश पाटिल, संभाजी सगरे, बुरहानपुर विधानसभा विस्तारक वासुवेद अटूट, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, जिला उपाध्यक्ष ऐडवोकेट आदित्य प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राजू पाटिल, जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, महामंत्री चिंतामन महाजन, अजा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर महाजन, मंडलाध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, मंडलाध्यक्ष दीपक महाजन, मंडलाध्यक्ष अमित वारुड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।
