कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने एसएसपी व डीएम को दिया पत्र | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

कार्यवाही की मांग को लेकर राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने एसएसपी व डीएम को दिया पत्र | New India Times

राष्ट्रीय अतिपिछड़ा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने एसएसपी व जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित प्रार्थना पत्र में  18,19,20 मार्च 2024 को थाना मझोला अंतर्गत नया मुरादाबाद में होने वाले बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी (जिन्होंने विगत वर्ष अनमेरिड महिलाओं को खाली प्लाट बताकर विवादित बयान दिया था) के प्रस्तावित कार्यक्रम पर कार्यवाही की मांग की है।

डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि जनपद में धारा 144 लगी है और चुनाव आचार संहिता भी लगने वाली है ऐसे में जहां चार व्यक्ति एक स्थान पर इकठ्ठा होने पर कानूनी कार्यवाही हो जाती वहीं बाबा धीरेंद्र शास्त्री के लाखों की भीड़ वाले कार्यक्रम करने पर कोई रोक नहीं व कार्यक्रम करने की अनुमति देना समझ से परे है, तथा धारा 144 व चुनाव आचार संहिता का खुला उलंघन होगा। डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद के प्रशासन से विधि सम्मत कार्यवाही करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article