नवागत कलेक्टर द्वारा राणापुर व कुंदनपुर में भगोरिया क्षेत्र व छात्रावासों का किया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

नवागत कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा राणापुर भगोरिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया और सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए गए। राणापुर मेला क्षेत्र में स्थित कुएं पर अस्थाई रूप से जाली लगाने तथा भविष्य में जल संरक्षण हेतु उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।

नवागत कलेक्टर द्वारा राणापुर व कुंदनपुर में भगोरिया क्षेत्र व छात्रावासों का किया निरीक्षण | New India Times

इस दौरान मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कुंदनपुर भगोरिया क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से भगोरिया संबंधित चर्चा की गई।

नवागत कलेक्टर द्वारा राणापुर व कुंदनपुर में भगोरिया क्षेत्र व छात्रावासों का किया निरीक्षण | New India Times

इस दौरान शासकीय आवासीय बालक छात्रावास एवं शासकीय आवासीय कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें छात्र छात्राओं से संबंधित समस्या जान कर उनके मांग किए जाने पर पुस्तकालय और इंडोर आउटडोर स्पोर्ट्स किट दिए जाने के निर्देश दिए। कन्या छात्रावास में  बालिकाओं द्वारा रात के समय गुलाबी सर्दी होने की स्थिति में गर्म कपड़े की मांग की गई जिसे पूरा करने और बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए।

नवागत कलेक्टर द्वारा राणापुर व कुंदनपुर में भगोरिया क्षेत्र व छात्रावासों का किया निरीक्षण | New India Times

कलेक्टर के रात्रिकालीन निरीक्षण से  बालक बालिकाओं में उत्साह नज़र आया और उन्होंने अपने करियर संबंधी सवाल किए और भविष्य में डॉक्टर और अफसर बनने के सपने साझा किए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास का खाना गुणवत्ता और मेन्यू अनुसार नहीं होना पाया गया जिसके तहत दोनों छात्रावास के अधीक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरि शंकर विश्वकर्मा, एसडीओपी रूपरेखा यादव, तहसीलदार सुखदेव डावर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राणापुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article